लेखक, पत्रकार, समाजकर्मी अनुपम मिश्र का एम्स में निधन

पत्रकार, लेखक और समाजकर्मी भवानी प्रसाद मिश्र के सुपुत्र अनुपम मिश्र का आज दिल्ली में निधन हो गया। उन्हें कैंसर की बीमारी थी और वे इन दिनों एम्स में भर्ती थे। उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक ‘आज भी खरे हैं तालाब के लिए” अद्भूत कृति थी। दस्यु समर्पण में जयप्रकाश नारायण और विनोबा भावे के अलावा अनुपम मिश्र की भी अहम भूमिका थी।

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती ने जाने माने पर्यावरणविद और गांधीवादी चिंतक श्री अनुपम मिश्र के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। ट्वीटर पर अपने शोक संदेश में उन्‍होंने कहा, ‘’एक महान जल चेतना रखने वाले आदरणीय अनुपम मिश्र जी को श्रद्धांजलि। हम उनके महान कार्यों को जारी रखेंगे।‘’

जनसंपर्क, जलसंसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक और पर्यावरणविद अनुपम मिश्र के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि अनुपम मिश्र ने जल संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकें, विशेष रूप से ‘‘आज भी खरे हैं तालाब’’ और ‘‘राजस्थान की रजत बूंदें’’ पाठकों द्वारा बहुत पंसद की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today