-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
लाल परेड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंम्भ
ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का लाल परेड मैदान के जिम्नेशियम में पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने शुभारंम्भ किया। टूर्नामेंट 16 से 22 दिसम्बर तक चलेगा जिसमें जूनियर, सीनियर एवं वेटरेन ग्रुप में प्रतिस्र्पधायें होगीं।
शुक्ला ने शुभारंभ के मौके पर कहा कि जिस हिसाब से यह टूर्नामेंट साल दर साल आगे बढ़ रहा है भविष्य में राष्ट्रीय स्तर तक जा सकता है । उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं जो हमें उर्जावान एवं सकारत्मक बनाते हैं । उन्होंने खेल के आयोजन के लिये लाल परेड ग्राउंड स्पोर्टस क्लब, भोपाल के अधिकारियों को बधाई दी तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी ।
क्लब के संरक्षक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पवन जैन ने कहा कि खेलों में भारत देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है और गर्व की बात है कि खेलों में बच्चियों एवं महिलाओं का प्रतिशत बढ़ा है । कई अन्र्तराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बच्चियां भारत का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट मे प्रदेश के कई जिलों के तीन सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन माहेश्वरी ने कहा कि पांचवे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रदेश के कई जिलों से 490 आवेदन आए थे जिसमें से तीन सौ प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इस टूर्नामेंट में प्रतिवर्ष बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। लाल परेड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट-2018 में जूनियर, सीनियर एवं वेटरेन केटेगरी में मैच खेले जाएंगे।
जूनियर केटेगिरी में अन्डर-11 से अन्डर-17 तक बाॅयस एवं गल्र्स की सिंगल एवं डबल्स प्रतियोगितायें होगीं। प्रथम दिवस विभिन्न केटेगिरी में 75 मैच खेले जाएंगें। इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक परिवहन आयुक्त शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई विजय कटारिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं खिलाड़ियों सहित उनके प्रशिक्षक तथा अभिभावक उपस्थित थे।




Leave a Reply