-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
लालूप्रसाद और अन्य को सजा सुनाए जाने की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित की
रांची में सीबीआई की विशेष अदालत में चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराए गए राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद और 15 अन्य के खिलाफ सजा सुनाने की कार्यवाही आज नहीं हो सकी। एक अधिवक्ता के निधन के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इस मामले में सभी 16 अभियुक्तों को कल सजा सुनाई जा सकती है।
आज अदालत की कार्यवाही स्थगित होने के बाद लालू प्रसाद और अन्य दोषियों को वापस रांची के बिरसा मुंडा जेल ले जाया गया। आज रांची के विशेष सीबीआई अदालत ने राजद नेता रघुवर प्रसाद सिंह, तेजस्वी यादव, शिवानंद तिवारी और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के खिलाफ अदालत की अवमानना का नोटिस जारी कर दिया। इन नेताओं द्वारा अदालत के 23 दिसंबर के फैसले के विरूद्ध दिए गए अपमानजनक बयानों के कारण ये नोटिस जारी किए गए हैं। अदालत ने दो गवाहों सुखदेव सिंह और डी पी ओझा को भी नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उन्हें गवाह के बजाय अभियुक्त बना दिए जाए। दो सरकारी गवाहों शिवकुमार पटवारी और शैलेश कुमार सिंह को भी सरकारी गवाहों की सूची से हटाने के बाबत नोटिस जारी कर दिया गया।
Leave a Reply