-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस में साध्वी प्रज्ञा उज्जैन रवाना, क्षिप्रा में करेंगी सिंहस्थ स्नान
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को आज लाइफ सपोर्ट एंबुलैंस में भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय से उज्जैन के लिए रवाना किया गया। साध्वी प्रज्ञा मालेगांव धमाके की आरोपी हैं और देवास कोर्ट के आदेश पर उन्हें सिंहस्थ स्नान के लिए अस्पताल से ले जाया गया है।
साध्वी प्रज्ञा लंबे समय से बीमार चल रही हैं और उन्हें सिंहस्थ में स्नान के लिए अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने में देरी के कारण उन्होंने सोमवार से अन्न जल त्याग दिया था। अनुमति मिलने के बाद उनका रक्तचाप सामान्य नहीं हो पा रहा था जिससे उन्हें उज्जैन ले जाने में विलंब हुआ। आज दोपहर में साध्वी को तीन परतों वाली सुरक्षा में भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना किया गया। भारी सुरक्षा इंतजाम के लिए उन्हें अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधायुक्त एंबुलैंस में लिटाया गया।
गौरतलब है कि मालेगांव विस्फोट कमें एनआईए से क्लीनचिट पाने वाली साध्वी प्रज्ञा ने उज्जैन में सिंहस्थ में ाान करने की मांग की थी जिसे राज्य सरकार ने मान लिया। इसके लिए देवास की जिला अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया था। अभी साध्वी प्रज्ञा पर आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड का मामला चल रहा है। उज्जैन रवाना होने के पहले मीडिया से उन्होंने कहा कि मैं बैकसूर हूं और सच सामने आ ही जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने अच्छा प्रधानमंत्री बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में देश का विकास होगा।




Leave a Reply