-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
लव जिहाद में पूरा रैकेट काम करता है: मंत्री विश्वास सारंग
मंत्री विश्वास सारंग ने लव जिहाद को प्रोत्साहित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका आरोप है कि लव जिहाद में पूरा रैकेट काम करता है। उस रैकेट पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। उन धर्मगुरुओं पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जो ऐसे विवाह कराते हैं।
सारंग ने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के कुशासन के बयान पर कहा कि जो कांग्रेस ने नहीं किया वह अटल जी की सरकार ने किया। सुशासन के कई बड़े उदाहरण मध्यप्रदेश में हैं। कांग्रेस के नेताओं का इस तरीके का हक नहीं है। कुशासन का कीर्तिमान कमलनाथ सरकार में बनाया गया। कमलनाथ के ओएसडी पर आयकर ने छापे मारे थे और वहां कुशासन हुआ था और इसके तार 10 जनपथ से जुड़े थे।
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर सरकार ने कांग्रेस की लुटिया डूबेगी। देश में कांग्रेस खत्म हो गई प्रदेश में कांग्रेस खत्म हो गई अब नगरों में भी कांग्रेस खत्म हो गई। कांग्रेस के नेता की दावेदारी और सक्रियता को बताने के पीछे उनकी दलाली छुपी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता चंदा वसूलने का काम कर रहे हैं।
किसान बिल को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कमलनाथ ने कांग्रेस सरकार में यह अधिकार लिया था कि उनके उद्योगों के उत्पादक कहीं भी बिक सके। अब कांग्रेस ढोंग कर रही है। चंद किसान नेताओं ने प्रदर्शन करने की कोशिश की थी उन्हें रोकने का काम किया गया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के विधानसभा उपाध्यक्ष पद कांग्रेस को देने की मांग पर कहा कि कांग्रेस किस हैसियत से मांग कर रहा है। उपाध्यक्ष पद की परंपरा को कांग्रेस ने तोड़ा। हमने कभी परंपरा नहीं तोड़ी।




Leave a Reply