-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ललित पर्व में हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा संचालित त्रिवेणी कला एवं पुरातत्त्व संग्रहालय, उज्जैन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की कला अभिव्यक्तियों पर एकाग्र तीन दिवसीय “ललित पर्व” का आयोजन किया गया है। यह समारोह 29 से 31 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दूसरे दिन भोपाल की कलाकार डॉ दिव्यता गर्ग एवं साथियों ने उपशास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। कलाकार ने मीरा भजन मैं तो सांवरे के रंग राची…, सूरदास की रचना श्याम तोरी मुरली मधुर बजाई…, और सबसे ऊंची प्रेम सगाई…, गुरूनानक देव गीत सुमिरन कर ले मेरे मना…, गीत और भजनों को सुनाया। प्रस्तुति का समापन सूरदास के गीत भैरवी राग में रे मन मूरख जनम गवायो…, से किया। मंच पर गायिका डॉ दिव्यता जैन गर्ग, हारमोनियम पर कमलेश तैलंग, तबला पर पं शैलेंद्र शर्मा, सिंथेसाईजर पर आर्यमान कुमार ने संगत की। इसके बाद इंदौर की कलाकार सुचित्रा हरमलकर एवं साथियों ने “कृष्णायन” कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में कृष्ण से जुड़े चार अलग अलग प्रसंग को मंच पर पेश किया। जिसमें रूप सौंदर्य को दिखाते हुए अष्टपदि निरतत अंग ढंग सुढंग…, पर रही। इसके बाद मीरा के पद, द्रौपदि चीर हरण और गोवर्द्धन धारण के प्रसंग को दिखाया। वहीं सावन के चलते झूला गीत झूला धीरे से झुलाओ रे बनवारी रे सांवरिया…, पर कथक किया। प्रस्तुति का समापन दशावतार प्रसंग से किया। जिसमें कृष्ण के दस अलग-अलग रूपों का वर्णन किया। नृत्यांगना सुचित्रा हरमलकर के साथ योगिता मंडलिक, आशिमा कोतवाल, सागरिका मराठे, अपर्णा सानव, अमी जैन, पूजा चावला, फाल्गुनी जोशी शिष्याओं ने कथक नृत्य कौशल दिखाया। वहीं मंच पर वोकल पर वैशाली बकोरे, सितार पर स्मिता बाजपेयी, तबले पर मृणाल नागर, हारमोनियन और वोकल पर दीपक खरसवाल ने संगत की।




Leave a Reply