-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
रेडक्रॉस मप्र का लाइंस क्लब वृद्धाश्रम में दूसरा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
मानव सेवा के क्षेत्र में तत्परता, निष्ठा व सेवा भाव ही रेडक्रॉस सोसाइटी का उद्देश्य है। मध्य प्रदेश रेडक्रॉस ने शहर के दो वृद्धाश्रम और बाल निकेतन में रह रहे करीब 150 बुजुर्ग और बच्चों की सेहत की जिम्मेदारी संभालने का संकल्प लिया था, इसी तारतम्य में रेडक्रॉस अस्पताल के डॉक्टर्स और सहयोगी स्टाफ ने गुरुवार को दूसरे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लायंस क्लब के चूनाभट्टी वृद्धाश्रम में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक लगाया गया।
रेडक्रॉस मध्य प्रदेश शाखा के चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित ने कहा कि वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की सेहत का खयाल रखने का संकल्प लिया है, यदि किसी बीमारों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा तो रेडक्रॉस अस्पताल की ओर से ही सभी व्यवस्थाएं पूरी की जाएंगी। चेयरमैन ने शिविर के साथ-साथ जरूरत होने पर किसी मरीज की सभी जरूरी जांचें भी फ्री करने का संकल्प भी दोहराया। श्री पुरोहित ने बताया कि मानवसेवा का यह प्रयास हर माह इसी तरह से जारी रहेगा और यह तीन संस्थाओं तक रुकने वाला नहीं है, आगे प्रदेश के और भी वृद्धाश्रम को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा।
गुरुवार को आयोजित शिविर में सभी दवाएं रेडक्रॉस अस्पताल में संचालित निशुल्क दवा बैंक के सहयोग से उपलब्ध कराई गई थी। दवा बैंक के संयोजक श्री सुनील काला के प्रयासों से समाज सेवक श्री राजेंद्र हिगनानी (राज केमिस्ट) श्री राजा भैया ने दवा बैंक में सहयोग किया है वही एडवोकेट जीनत अनवर ने दवा बैंक में पांच हजार रुपये की दवा देने की घोषणा की है।
रेडक्रास मध्य प्रदेश शाखा ने दो वृद्धाश्रम और बाल निकेतन में मानवीय पहल की शुरुआत 11 फरवरी 2021 से की थी। इसी क्रम में आज दिनांक 18-03-21 को यह दूसरा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। इसकी शुरुआत चेयरमेन श्री आशुतोष पुरोहित के संकल्प के साथ हुई थी। उन्होंने संकल्प लिया था कि बाल निकेतन और वृद्धाश्रम में रह रहे बच्चों और वरिष्ठजनों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण होना चाहिये। इसमें बुजुर्गों की ना सिर्फ हेल्थ चैकअप किया जाए, बल्कि फ्री दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।
इस अवसर पर रेडक्रॉस मध्य प्रदेश शाखा के चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित, दवा बैंक के संयोजक श्री सुनील काला, रेडक्रॉस अस्पताल अधीक्षक डॉ जे.पी. बुच, चिकित्सालय कार्यालय अधीक्षक श्री मुनीश्वर चतुर्वेदी सहित रेडक्रॉस अस्पताल का स्टाफ मौजूद था।




Leave a Reply