-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रेडक्रास चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी म0प्र0 राज्य शाखा शिवाजी नगर, भोपाल द्वारा संचालित चिकित्सालय में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17.09.2021 को प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में 340 व्यक्तियों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें मरीजों ने शुगर एवं हिमोग्लोबिन की भी निःशुल्क जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण हेतु आये व्यक्तियों को रेडक्रास दवाबैंक में उपलब्ध दवाईयों का निःशुल्क वितरण किया गया। रेडक्रास ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान में 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी ने बताया गया कि रेडक्रास चिकित्सालय में माननीय राज्यपाल महोदय एवं प्रेसीडेंट, इंडियन रेडक्रास सोसायटी की मंशा के अनुरूप माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के जन्मदिन के अवसर पर प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया गया। जिसमें 340 व्यक्तियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं हिमोग्लोबिन एवं शुगर की जांच भी निःशुल्क कराई गई। इस अवसर पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करने आये व्यक्तियों तथा उनके साथ आये प्रत्येक व्यक्ति को मास्क का वितरित किये गये। इस अवसर पर रेडक्रास के समस्त स्टॉफ को भी मास्क का वितरण किया गया।
जनरल सेक्रेटरी ने यह भी बताया कि उक्त दिवस पर स्वच्छता अभियान में रेडक्रास के कर्मचारियों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया और परिसर की सफाई की। इसी अवसर पर प्रदेश में कोविड-19 की तीसरी लहर के चलते आकांक्षीय जिलों क्रमशः छतरपुर, दमोह, राजगढ़, बड़वानी, विदिशा, खण्डवा, गुना एवं सिंगरौली को एक लाख नब्बे हजार के.एन. 95 मास्क रवाना किये गये।




Leave a Reply