-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रेडक्रास चिकित्सालय में मोदी के जन्म दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी म0प्र0 राज्य शाखा द्वारा संचालित चिकित्सालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर 17.09.2021 को प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
रेडक्रास सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी द्वारा बताया गया कि रेडक्रास चिकित्सालय में माननीय राज्यपाल महोदय एवं प्रेसीडेंट, इंडियन रेडक्रास सोसायटी की मंशा के अनुरूप माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के जन्म दिन के अवसर पर प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर में आने वाले मरीजों को ओ.पी.डी. के अतिरिक्त हिमोग्लोबिन तथा शुगर की जांच निःशुल्क की जावेगी। इसके साथ ही प्रत्येक मरीज को मास्क का भी वितरण किया जावेगा। रेडक्रास के दवा बैंक में उपलब्ध दवाईयां मरीजों को निःशुल्क वितरण किया जावेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि उक्त दिवस पर स्वच्छता अभियान के अतिरिक्त रेडक्रास ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है।
जनरल सेक्रेटरी ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 की तीसरी लहर के चलते आकांक्षी जिलों क्रमशः छतरपुर, दमोह, राजगढ़, बड़वानी, विदिशा, खण्डवा, गुना एवं सिंगरौली को कुल 190080 के.एन. 95 मास्क इस अवसर पर भेजे जा रहे हैं।




Leave a Reply