-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रूस ने तुर्की पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिये हैं। मंगलवार को सीरिया की सीमा पर तुर्की द्वारा रूसी विमान गिराए जाने के बाद यह घोषणा की गयी है। इससे पहले तुर्की के राष्ट्रपति रिचेप तैय्यप एर्दोआन ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया लेकिन कुछ घंटे बाद रूस की वेबसाइट पर कल तुर्की पर प्रतिबंध लगाने का आदेश अपलोड किया गया। रूस ने तुर्की पर अनेक प्रतिबंध लगाए हैं।
रूस ने तुर्की पर जो प्रतिबंध लगाए हैं उनमें तुर्की से आयात, रूस में तुर्की की कम्पनियों में काम करना और रूस की कम्पनियों में तुर्की के किसी नागरिक का काम करना शामिल है। दोनों देशों के बीच चार्टर्ड फ्लाइट नहीं चलाने की भी बात कही गई है। उधर, तुर्की के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को स्थिति स्पष्ट होने तक रूस की गैर जरूरी यात्रा न करने को कहा है। रूस के विमान को तुर्की के एफ-16 जेट विमानों द्वारा उड़ा दिए जाने के बाद श्री एर्दोआन ने पहली बार खेद व्यक्त किया है। तुर्की ने कहा था कि रूस के विमान ने उसके वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया जबकि ऐसा न करने की कई बार चेतावनी दी गई थी। श्री एर्दोआन ने पेरिस में जलवायु शिखर सम्मेलन से अलग रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक का अनुरोध भी किया है।




Leave a Reply