रूस द्वारा इस्‍लामिक स्‍टेट के ठिकानों पर हवाई हमले

रूस ने सीरिया में इस्‍लामिक स्‍टेट के आंतकवादियों के प्रमुख ठिकानों पर हमले शुरू कर दिये हैं। रूस रेडियो के अनुसार युद्धक विमान इस्‍लामिक स्‍टेट के सैन्‍य उपकरणोंसंचार केंद्रोंमोटर वाहनों और गोलीबारूद

तथा ईंधन भण्‍डारों पर हमले कर रहे हैं। प्राप्‍त रिपोर्ट के अनुसार पहला हमला विद्रोहियों के नियंत्रण वाले होम्स प्रांत में किया गया है। समाचार माध्‍यमों की सूचनाओं के अनुसार अमरीका को पहले से इसकी जानकारी दे दी गई थी। इससे पहले रूसी संसद ने सीरिया में रूसी वायुसेना को हवाई हमले के लिए अपनी मंज़ूरी प्रदान कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today