-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रीवा से लापता व्यक्ति लाहौर जेल में बंद, रिहाई का मुद्दा राज्यसभा में उठा
मध्यप्रदेश के रीवा जिले का एक व्यक्ति साढ़े चार साल से लापता था लेकिन अब पता चला है कि वह पाकिस्तान के लाहौर जेल में बंद है। उसकी रिहाई का मुद्दा मध्यप्रदेश के राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने राज्यसभा में उठाया है। पटेल ने अविलंबनीय लोक महत्व के विषयों के नियम 180 के तहत यह बात सदन में उठाई गई।
राजमणि पटेल ने राज्यसभा को बताया कि रीवा के ग्राम छदहाई थाना नईगढ़ी का अनिल साकेत जनवरी 2015 को लापता हो गया ता। इसकी गुमशुदगी रिपोर्ट 10 जनवरी 2015 को नईगढ़ी थाना में कराई गई थी। इस बीच पिछले दिनों यह पता चला कि अनिल साकेत तो लाहौर के जेल में बंद है। पूरे क्षेत्र में इस सूचना के बाद से डर और भय का वातावरण है। पटेल ने कहा कि पूरे विंध्य के अनुसूचित जाति के लोग इस घटना के बाद से डरे हुए हैं।
राज्यसभा सदस्य पटेल ने प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री से अनिल साकेत की तत्काल रिहाई हेतु ठोस कदम उठाने और कड़ी कार्रावाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग जो भी कार्रवाई करें पीड़ित परिवार और क्षेत्रीय जनता के लोगों से जरूर बात करा दें। उल्लेखनीय है कि पटेल को मंत्रालय द्वारा बताया गया की अनिल साकेत 4 वर्षो से लापता है जो पाकिस्तान के लाहौर जेल मे बंद है। इस तरह विदेश मे संकट मे पड़े भारतीयो की मदद के लिए विदेश मंत्रालय ने मदद नाम से प्रणाली शुरू की है जिसे वेब साइट www.madad.gov.in के माध्यम से पहुचा जा सकते है। इसमे त्वरित समस्या के निराकरण का प्रावधान है जिसके तहत कार्यवाही की जा रही है, मदद पोर्ट्ल मे शिकायत दर्ज की गई है।




Leave a Reply