-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रियो ओलंपिक में साक्षी मलिक को कांस्य पदक मिलने से पदक का सूखा समाप्त
हरियाणा की महिला पहलवान साक्षी मलिक को रियो ओलंपिक में कांस्य पदक मिलने से भारत का ओलंपिक 2016 में पदकों का सूखा समाप्त हो गया है। अब भारत की उम्मीद बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु से हैं जो सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
कांस्य पदक मिलने के साक्षी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आदि ने बधाइयां दी हैं। बुधवार की रात साक्षी को जब कांस्य पदक मिला तब देश गहरी नींद में था लेकिन जो लोग टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण देख रहे थे, उनका रतजगा सफल रहा। साक्षी के परिवार वालों ने रतजगा किया और जैसे ही उसका दूसरा राउंड समाप्त हुआ तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। खुशी से झूमते हुए परिवार की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
दूसरी तरफ हरियाणी की साक्षी को हरियाणा सरकार ने न केवल नकद पुरस्कार ढाई करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है बल्कि सरकारी नौकरी भी ऑफर की है। वहीं रेलवे ने साक्षी को क्लर्क से पदोन्नत कर सीधी डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर का पद देने का ऐलान कर लिया है। उनके प्रदर्शन पूरा देश गौरवांवित हुआ है क्योंकि अभी तक ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी बहुत मेहनत के बाद भी पदक की दौड़ में होते हुए मामूली अंतर से चूक रहे थे।




Leave a Reply