-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
रिया जैन को बाल शक्ति पुरस्कार राष्ट्रपति

रिया जैन को 22 जनवरी को बाल शक्ति पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन दिल्ली में दिया जाएगा जिसमें इनाम के तौर पर उन्हें 1 लाख रुपए की राशि, स्वर्ण पदक एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलेगी, और 26 जनवरी को दिल्ली की परेड में शामिल होंगी।
इस पुरस्कार के लिए देश भर से 26 बच्चों का चयन किया जाता है जिसमें से मध्य प्रदेश से केवल रिया का चयन किया गया है रिया को यह पुरस्कार कला व संस्कृति के क्षेत्र में मिल रहा है।
रिया ने अभी तक चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 95 पुरस्कार जीत चुके हैं जिनमें से 8 अंतरराष्ट्रीय स्तर, 18 राष्ट्रीय स्तर, 71 राज्य व जिला स्तर के हैं। 2019 में रिया ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था जिसमें उन्हें गोल्ड का मोमेंटो डॉक्टर हर्षवर्धन केंद्रीय मंत्री द्वारा दिया गया था। रिया का दूरदर्शन मध्य प्रदेश के प्रोग्राम झिलमिल सितारे में चार बार पर्सनल इंटरव्यू हो चुका है। रिया को अभी तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, वन मंत्री, संस्कृति मंत्री और भी कई मंत्रियों से पुरस्कार मिल चुका है।
केवल चित्रकला में ही नहीं रिया ने कराटे, स्पीकिंग, राइटिंग, स्केटिंग, साइंस मॉडल में अभी तक 45 पुरस्कार जीते हैं। रिया ने कराटे में राष्ट्रीय स्तर पर 10 पदक जीते हैं और ब्लैक बेल्ट भी हाजिर की है। रिया ने राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। रिया ने कई इनोवेटिव साइंस प्रोजेक्ट बनाए हैं जैसे कि मल्टीपरपज अंब्रेला जो कि आज तक द्वारा कवर किया गया था।
Leave a Reply