-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
राहुल-प्रियंका के मध्य प्रदेश में आते ही राजनीति, वार-पलटवार तेज
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में आने के बाद पहले दिन से कांग्रेस-भाजपा के बीच वार-पलटवार तेज हो गए हैं। राहुल गांधी की हर छोटी-मोटी गतिविधि पर भाजपा की निगाहें गढ़ी हैं तो कांग्रेस भी भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर बनी हुई है। प्रियंका गांधी के राहुल गांधी की यात्रा में साथ आ जाने के बाद भाजपा के हमले और तेज हो गए हैं जिसके चलते ट्विटर पर प्रियंका गांधी ट्रेंड कर रही हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को मध्य प्रदेश में शुरू हुई तो भाजपा में खलबली सी मच गई है। एक तरफ कांग्रेस बुरहानपुर में पूरे जोश-खरोश के साथ राहुल गांधी यात्रा में शामिल होकर शक्ति प्रदर्शन करने में आगे हुई तो दूसरी तरफ मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान आदिवासियों को यह समझाने निमाड़ पहुंच गए कि उनके लिए राज्य सरकार पेसा एक्ट के नियम लाई है जिससे उन्हें और अधिकार मिल जाएंगे। कांग्रेस ने बुरहानपुर में बुधवार को जिस अंदाज में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर जिस तरह से उसे स्थान मिला उसने शायद भाजपा की टीम को झकझोर दिया है। यही वजह से आज भाजपा ने कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए हैं।
प्रियंका गांधी पर सवाल कर ट्विटर पर ट्रेंड कराया
भाजपा ने प्रियंका गांधी के यूपी के लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे को एकबार फिर ताजा किया है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार के मामले को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से लेकर राज्य सचिव रजनीश अग्रवाल आदि प्रियंका गांधी से सवाल कर रहे हैं। शर्मा ने उनसे पूछा है कि वे कब कार्रवाई करेंगी तो अग्रवाल ने उनसे कहा है कि वे अपनी पार्टी के भीतर के कुकर्मियों से लड़कर तो दिखाएं।
विधायकों की खरीद-फरोख्त का मुद्दा फिर गरमाया
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में कदम रखने के बाद एकबार फिर अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों से भाजपा को घेरा। भाजपा भी इस मामले में चुप कहां बैठने वाली थी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तुरंत पलटवार किया और कांग्रेस की 15 महीने की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल पर सवाल खड़े किए। कमलनाथ सरकार को छलकपट और जनता को गुमराह करने की राजनीति वाली सरकार कह दिया।
दो दिन में कांग्रेस जमीन पर दिखाई दी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश में एकता, भाईचारा, रोजगार, महंगाई के मुद्दों के प्रति लोगों में जागरूकता बताया जा रहा है लेकिन मध्य प्रदेश में इस यात्रा से अब कांग्रेस जमीन पर दिखाई दी है। दो दिन में ही यात्रा ने कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को मैदान पर ला दिया है। यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस का नेता-कार्यकर्ता स्व प्रेरित दिखाई दे रहा है। कांग्रेस में आए इस बदलाव से भाजपा संगठन में चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। मगर गुजरात चुनाव की वजह से अभी संगठन का फोकस यहां दिखाई नहीं दे रहा है।




Leave a Reply