राहुल ने निजीकरण पर हमला बोला, युवाओं के सपने आज के हिंदुस्तान में पूरा नहीं सकते

भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में पहुंचने के पहले दिन राहुल गांधी ने निजीकरण पर हमला बोला। बोला कि तीन-चार अरबपतियों के हाथ में हिंदुस्तान है। आज के युवा सपने इंजीनियर-डॉक्टर बनना चाहते हैं लेकिन आज के समय में उनका सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्हें शिक्षा में लाखों-करोड़ रुपए की जरूरत होती है जो उसके माता-पिता नहीं दे सकते तो वह बेरोजगार होकर मजदूरी करेगा।

राहुल गांधी ने आज बुरहानपुर के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में अपनी भारत जोड़ो यात्रा को प्रवेश किया। उन्होंने इस यात्रा में तिरंगा श्रीनगर ले जाएंगे वहां इसे तिरंगा फहराया जाएगा। नफरत, हिंसा औऱ डर जो हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है, उसके खिलाफ यह यात्रा है। भाजपा का तरीका है कि सबसे वह युवाओं के दिल में बेरोजगारी, किसानों के दिल में कर्ज, बीमा नहीं देकर, मजदूरों के दिल में मनरेगा में काम नहीं देकर डर फैलाती है। युवा, महिला, किसानों के दिल से डर मिटाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।
रुद्रा नामक बालक से संवाद
रुद्रा को मंच पर बुलाया जो कि पांच साल का है। उससे उसका सपना पूछते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह डॉक्टर बनना चाहता है। यह सपने के लिए स्कूल जाकर पढ़ाई करेगा और उसके लिए काम करेगा लेकिन आज के हिंदुस्तान में उसका सपना पूरा नहीं हो सकता। यह इसलिए क्योंकि सभी शिक्षण इंस्टीट्यूट निजी हाथों में चले गए हैं और उसमें बड़ी भारी फीस है। वह फीस देने लायक स्थिति में नहीं होने पर वह अपने सपने के अनुकूल पढ़ाई नहीं कर पाएगा औऱ मजदूरी करने को मजबूर हो जाएगा।
तीन-चार अरबपति के हाथ में सबकुछ
राहुल गांधी ने कहा कि तीन-चार अरबपति के हाथों में देश की सड़कें, एयरपोर्ट, बंदरगाह, टेलीफोन, रेलवे जा रहे हैं। ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए। यह अन्याय का हिंदुस्तान है। मीना पंवार नामक की महिला से संवाद करते हुए यूपीए-एनडीए सरकार के समय की स्थिति के बारे में बताया। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में बताया। पेट्रोल की कीमत 60 रुपए था और आज 108 रुपए है तो यह पैसा किसकी जेब में जा रहा है, सब अरबपतियों की जेब में जा रहा है।
प्रियंका इंदौर पहुंची
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए शाम को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इंदौर विमानतल पर पहुंची। वे यहां से यात्रा से जुड़ने के लिए बुरहानपुर के लिए रवाना हो गईं।
यात्रा में मध्य प्रदेश के नेता जुटे
बुरहानपुर में पहले दिन कांग्रेस के प्रदेश के कई बड़े नेता जुटे। वहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री व विधायकगण बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, हर्ष यादव सहित सांसद नकुलनाथ, अरुण यादव, मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, पूर्व विधायक ओम रघुवंशी आदि पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today