-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राहुल गांधी चुनावी हिंदू हैंः नरोत्तम मिश्रा
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल और कांग्रेस के नेता चुनावी हिंदू हैं। जैसे ही चुनाव आते हैं तो वे हिंदू होने का दिखावा करने लगते हैं। ये लोग इच्छाधारी हिंदू हैं।
मिश्रा ने दिल्ली के राजपथ को कर्त्तव्यपथ नाम दिए जाने पर कहा कि गुलामी के प्रतीक जो चिन्ह होते हैं, उनसे मुक्ति मिलना चाहिए। जो गुलामी की याद दिलाए ऐसे प्रतीक बदलना चाहिए। इसीलिए अब राजपथ कर्त्तव्यपथ कहलाएगा। गौरतलब है कि सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत काफी काम किया गया है और इसका पीएम आठ सितंबर को उद्घाटन करने वाले हैं।
कांग्रेस किसान कर्जमाफी की केवल बात करती है, करती नहीं
राजस्थान-पंजाब में कांग्रेस ने जो घोषणाएं की थीं, वह पूरी नहीं हुईं। मध्य प्रदेश में भी दस दिन में किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था, अन्यथा मुख्यमंत्री बदलने की बात कही थी। मगर यह नहीं हुआ और राष्ट्रीय अध्यक्ष ही बदल गया था। उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह के वादे किए थे लेकिन भाई-बहन को केवल जनता ने दो सीटें ही दीं। ऐसी ही घोषणाएं अब गुजरात में भी कर रहे हैं।




Leave a Reply