-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को मध्य प्रदेश से विदा होगी, कई नेता सीमा पर जुटे

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 12 दिन चलने के बाद रविवार को विदा लेकर राजस्थान में प्रवेश करने जा रही है। यात्रा को मध्य प्रदेश से विदा करने के लिए आगर मालवा के ससुनेर में कई वरिष्ठ नेता जमा हुए हैं जिनमें से कई लोगों ने आज यात्रा में भागीदारी भी की। रविवार को यात्रा दोपहर के बाद राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को प्रवेश किया था जिसका बुरहानपुर जिले में जोश-खरोश के साथ स्वागत हुआ था। तब राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र से ज्यादा मध्य प्रदेश में लोगों के बीच उत्साह दिखाई दिया। राजस्थान सीमा में प्रवेश के एक दिन पहले शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में कदमताल करते दिखाई दिए। पीसीसी के महासचिव व यात्रा के मध्य प्रदेश के समन्वयक चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने भी ससुनेर पहुंचकर राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा की और एमपी में यात्रा के दौरान उनके संबोधनों व आम कार्यकर्ता में उससे आए जोश के बारे में उन्होंने अपनी बात रखी।
कंप्यूटर बाबा भी शामिल
भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में 23 नवंबर से अब तक फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट से लेकर कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र सिंह, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार और कंप्यूटर बाबा आदि शामिल हुए। साथ ही राहुल गांधी ने इस दौरान ज्योतिर्लिंग औंकारेश्वर व महाकालेश्वर पहुंचकर पूजा अर्चना भी की। राहुल गांधी के साथ आज शनिवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ चले तो दिग्विजय सिंह में अभी भी तीन महीने पहले जैसा जोश दिखाई दिया।
Leave a Reply