-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
राहुल गांधी की देश में भारत जोड़ो यात्रा, मध्य प्रदेश में अपमान यात्रा, किसने कहा पढ़िये
कांग्रेस की देश और मध्य प्रदेश में अलग-अलग रणनीति को लेकर भाजपा ने चुटकी ली है। भाजपा के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी पर तंज कसते हुए उनकी देश में चल रही यात्रा के विपरीत मध्य प्रदेश में अपने ही नेताओं को अपमानित किया जा रहा है। गृह मंत्री ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के हालातों को लेकर क्या कहा पढ़िये।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो यात्राएं कर नेताओं को साथ लेकर चलने के प्रयास किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सब नेताओं से हाथ जोड़ते जा रहे हैं। जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लेकर निमाड़ पहुंचे तो कमलनाथ ने वहां अरुण यादव से हाथ जोड़ लिए। अब विंध्य में अजय सिंह से हाथ जोड़ लिए। उन्हें बुलाया ही नहीं गया। निमाड़ में अरुण यादव, विंध्य में अजय सिंह का कमलनाथ कर रहे अपमान। ये कैसे हाथ जोड़ रहे हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं तो कमलनाथ अपमान यात्रा पर चल रहे हैं।
अरुण यादव-अजय सिंह के साथ यह हुआ व्यवहार
गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश के समय वहां प्रभारी की भूमिका निभा रहे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के घुर विरोधी निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को बुरहानपुर में जिम्मेदारी दे दी गई थी। हाल ही में विंध्य के सतना में ओबीसी सम्मेलन में कमलनाथ पहुंचे थे जिसमें वहां के एक बड़े नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को इस कार्यक्रम से दूर रखा गया।




Leave a Reply