-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राहुल गांधी का विमान हुबली में रनवे से उतरा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का विमान आज हुबली हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गया। उड़ान के दौरान भी जहाज में भारी गड़बड़ी दर्ज की गई। कांग्रेस ने इस बारे में कर्नाटक पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना से हड़कंप मच गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन यात्रा के समय विमान से ही फोन पर राहुल गांधी से कुशलक्षेम पूछा।जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी आज सुबह 9.20 पर दिल्ली से विमान द्वारा कर्नाटक रवाना हुए। उन्हें 11.45 बजे हुबली उतारना था।विमान में चार अन्य लोग भी थे। करीब 10.45 बजे विमान में भयंकर गड़बड़ी महसूस की गई। वह एकाएक बायीं तरफ झुकते हुए तेजी से जमीन की ओर आने लगा।विमान में भयंकर हलचल मच गई। हुबली हवाई अड्डे पर उतरते समय वह रनवे से फिसला भी।
बाद में इसकी शिकायत राहुल गांधी के दल में शामिल कौशल विद्यार्थी ने इसकी शिकायत बाकायदा हुबली के थाने में दर्ज कराई। मामला सामने आने पर डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन DGCA के ओर से कहा गया कि विमान ऑपरेटर कंपनी की ओर से रिपोर्ट मिली है। विमान का ऑटो पायलट मोड़ बन्द होने की जानकारी मिली है। विमान को पूरी जांच होने तक सीज किया गया है। दोनो पायलटों से पूछताछ की जा रही है।
इस घटना की जानकारी मिलने पर सरकार में उच्च स्तर तक हड़कंप मच गया। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के रास्ते में फ्लाइट से ही राहुल गांधी को फोन कर उनका हालचाल पूछा। कांग्रेस पार्टी ने इस घटना में किसी गंभीर आशंका की बात कही है। पार्टी ने कहा है कि मामले की गहराई से जांच होना चाहिए।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, दुनिया, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, congress, crime, dehli, Khabar madhya pradesh, police




Leave a Reply