-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव नजदीक, कांग्रेस का भारत जोड़ो के बाद हाथ से हाथ जोड़ो नारा
गुजरात-हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद 2023 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड व मिजोरम में चुनाव होना है लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की नजर लोकसभा चुनाव 2024 पर है। उसने इन गुजरात-हिमाचल प्रदेश की तरह 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए भी अभी कोई रणनीति नहीं बनाई है लेकिन पार्टी नेतृत्व ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कनेक्ट करते हुए दूसरी हाथ से हाथ अभियान का कार्यक्रम अवश्य बना दिया है। इससे स्पष्ट है कि उसकी नजर राज्यों के बजाय दिल्ली पर टिकी है।
इन दिनों राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं जिसे करीब 100 दिन होने जा रहे हैं। इससे जहां राहुल गांधी को देश की भौगोलिक स्थिति, सामाजिक परिवेश, स्थानीय संस्कृति, लोकल इश्यू आदि की जमीनी हकीकत पता लग चुकी है तो उनमें पैदा हुए कान्फिडेंस से विपक्षी दलों में भी हलचल दिखाई देने लगी है। भारत जोड़ो यात्रा में वे निरंतर भाजपा व मोदी सरकार के साथ देश के चार-पांच अरबपतियों पर हमले कर रहे हैं तो देश की मीडिया को भी नहीं बख्श रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गुजरात-हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की एमसीडी के चुनाव हो गए लेकिन कांग्रेस की उस दिशा में कोई गंभीरता दिखाई नहीं दी। गुजरात में तो वॉकओवर सा दे दिया गया तो दिल्ली एमसीडी में भी उसकी जबरदस्त हार हुई। इसके बावजूद कांग्रेस में इस ओर मंथन के लिए बैठकें नहीं हुईं और न ही कोई चर्चा जैसी बात दिखाई दी।
नौ राज्यों के विधानसभा चुनावों को छोड़ एक और अभियान
2023 में नौ राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय व मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन कांग्रेस में इन चुनावों को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने चर्चा का सिलसिला शुरू नहीं किया है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने दिल्ली में बैठकें शुरू कर दी हैं। कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद एक और बड़े अभियान की शुरुआत करने जा रही है जिससे लगता है कि उसका पूरा फोकस मिशन 2024 ही है। यह अभियान हाथ से हाथ जोड़ो है जिसे भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ते हुए दो महीने तक चलाया जाएगा। इस अभियान में गांव-ब्लॉक से लेकर जिला और राज्य स्तर पर आयोजन होंगे। मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट बांटी जाएगी।




Leave a Reply