रासुका के विरोध में आम आदमी पार्टी ने बेड़ियों में बांधकर प्रदर्शन किया

1 जुलाई से सभी 51 जिला कलेक्टरों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने का अधिकार दिए जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर अपने आप को बेड़ियों में बांधकर प्रदर्शन किया.आम आदमी पार्टी ने कहा इस कानून के लगने के बाद प्रदेश की 8 करोड़ जनता को इसी प्रकार से बेड़ियों से बाँध दिया है. प्रदेश संयोजक अग्रवाल ने कहा शिवराज सिंह चौहान ने किसानों, व्यापारियों व् आम जनता की आवाज को कुचलने के लिए लोकतंत्र की हत्या करते हुए प्रदेश में आपातकाल की स्थिति पैदा कर दी है, आम आदमी पार्टी मांग करती है की तत्काल इस आदेश को वापस लिया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today