-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने आज आठ और स्वर्ण पदक जीते
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आज भी कई स्पर्धाओं में अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगे का मान बढ़ाया। मुक्केबाजी में विकास कृष्ण ने 75 किलोग्राम और गौरव सोलंकी ने 52 किलोग्राम वजन वर्ग में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। महिला मुक्केबाजी में एम.सी. मैरीकॉम गोल्डन पंच जड़ने में सफल साबित हुईं। टेबिल टेनिस में मणिका बत्रा ने स्वर्णिम सफलता अर्जित कर एक और उपलब्धि हासिल की। कुश्ती में 125 किलोग्राम भारवर्ग में सुमित ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं 50 किलोग्राम वजन वर्ग में विनेश फोगाट अव्वल साबित हुईं। 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में संजीव राजपूत ने राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। नीरज चोपड़ा भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। बैडमिंटन में साइना नेहवाल और पी.वी. सिंधू ने महिला सिंगल्स फाइनल में जगह बनाकर दो पदक पक्के कर दिए। आज भारत ने आठ स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पदक तालिका में भारत 25 स्वर्ण, 16 रजत और 18 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया पहले और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है।




Leave a Reply