राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन की यात्रा पर गोवा पहुंचे

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन की यात्रा पर गोवा पहुंचे। वे गोवा विश्‍वविद्यालय के तीसवेंवार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। समारोह का आयोजन पणजी के पास बाम्‍बोलिममें श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी स्‍टेडियम में किया गया है। इस अवसर पर श्री कोविन्‍दने कहा कि उच्‍च शिक्षा अब भी कुछ ही देशों का विशेषाधकार बना हुआ है। उन्‍होंनेकहा कि सरकार आम लोगों तक उच्‍च शिक्षा पहुंचाने के लिए इसका विस्‍तार करने के लिएसंकल्‍पबद्ध है।

गोवाकी राज्‍यपाल और विश्‍वविद्यालय की कुलपति मृदुला सिन्‍हा, मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर भी समारोह में मौजूद थे।  76 शोध विद्यार्थियों को डॉक्‍टरेट की उपाधि प्रदान की गयी और 70प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्‍वर्ण पदक, स्‍कॉलरशिप और नकद ईनाम देकर  सम्‍मा‍नितकिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today