-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
राष्ट्रपति का मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के इलाज की सुविधाएं बढ़ाने पर बल
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बंगलुरू में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान के 22वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया है और इसके परिणाम चिंताजनक हैं, जिन पर ध्यान देते हुए मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के इलाज की सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए।राष्ट्रपति ने इस अवसर पर दो सौ करोड़ की सुविधाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। उन्होंने सौ करोड़ रुपये की लागत वाले केन्द्रीय प्रयोगशाला परिसर और मानसिक रोग प्रखंड की आधारशिला रखी। दीक्षांत समारोह में एक सौ पचास परास्नातकों को डिग्रियां प्रदान की गयीं।बाद में श्री कोविंद ने राष्ट्रीय कॉलेज मैदान में आयोजित एक समारोह में अदम्य चेतना सेवा उत्सव-2018 और कर्नाटक राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने स्कूलों के विद्यार्थियों से कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण आंदोलन में सक्रियता से भाग लें। उन्होंने कहा कि स्कूलों के विद्यार्थियों की समाज में प्रभावी भूमिका होती है। केन्द्रीय संसदीय कार्य और रसायन तथा उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।




Leave a Reply