-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए मतदान अधिकारियों को प्रबोधन
राष्ट्रपति निर्वाचन की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश विधानसभा और राष्ट्रपति चुनाव के पीठासीन अधिकारी एपी सिंह द्वारा आज आगामी राष्ट्रपति चुनाव में सहायता हेतु विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान अधिकारियों के रूप में नियुक्ति देकर उनका प्रबोधन किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रमुख सचिव द्वारा इस महत्वपूर्ण निर्वाचन में विधानसभा के युवा अधिकारियों व कर्मचारियों को अवसर दिया गया है। एपी सिंह, पीठासीन अधिकारी एवं प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा द्वारा नियुक्त किए गए मतदान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी के साथ उल्लेख किया गया कि यह देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति का निर्वाचन है, इसलिये इसमें नियुक्त किये गये मतदान अधिकारी पूर्ण गंभीरता एवं चुनाव आयोग द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुये दायित्वों का निर्वहन करेंगे। मतदान अधिकारियों को प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा द्वारा विस्तार से बिन्दुवार मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। निर्देश दिये गये कि इस निर्वाचन में माननीय सदस्य, विधान सभा ही मतदाता होते हैं, इसलिये उनकी पहचान, मतदाता सूची में उनके नाम चिन्हित करने एवं मतपत्र प्रदान करने आदि में पूर्ण गरिमा के साथ कार्यवाही की जाए। प्रबोधन के अंत में प्रमुख सचिव द्वारा मतदान अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।




Leave a Reply