-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
राष्ट्र-धर्म विरोधी शक्तियों की पराजय का इतिहास लिखेगी वेल यात्रा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तमिलनाडु भाजपा इकाई द्वारा परम आराध्य भगवान मुरूगन के अपमान के विरोध में निकाली जा रही है वेलयात्रा के तूतुकुड़ी जिले में आयोजित समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना संबोधन तमिल भाषा में शुरू किया। उन्होंने कहा तमिलनाडु की भूमि को भगवान मुरूगन का विशेष आशीष प्राप्त है। भगवान मुरूगन परम देव हैं जिन्होंने आसुरी शक्तियों पर विजय प्राप्त की थी। भगवान कार्तिकेय की पूजा सिर्फ तमिलनाडु मे नहीं बल्कि पूरे भारत मे होती है, वे पूरे भारत के आराध्य हैं। हमारी आस्था के केन्द्र भगवान मुरुगा का करुप्पार कूटम जैसे आसामाजिक तत्व अपमान कर रहे हैं, अपशब्द बोल रहे हैं, इसे किसी भी कीमत पर हम बर्दाश्त नहीं कर सकते।
हिन्दू विरोधी शक्तियों की पराजय का इतिहास लिखेगी वेल यात्रा
श्री चौहान ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के पक्ष में पुरजोर तरीके से खड़ी रही है और हमेशा खड़ी रहेगी इसकी रक्षा करने के लिए जिस सीमा तक जाना होगा हम संघर्ष करेंगे। तमिलनाडु में निकाली गई यह वेल यात्रा राष्ट्र विरोधी और हिन्दू विरोधी शक्तियों की पराजय का इतिहास लिखेगी। उन्होंने कहा कि करुप्पार कूटम जैसे तत्व इस संस्कृति का नाश करना चाहते हैं, जिसे हम किसी हालत मे सफल नहीं होने देंगे। भाजपा ऐसे तत्वों और उनकी विचारधारा का पुरजोर विरोध कर लोकतान्त्रिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब देगी। मैं धन्यवाद करता हूँ भाजपा की राज्य इकाई और इकाई के अध्यक्ष एल्मुरुगन जी को जिन्होंने तमिल अस्मिता के अपमान के इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया। भगवान मुरुगन ने हमारी रक्षा के लिए जैसे असुरों का नाश किया था, वैसे ही यह बेल यात्रा राष्ट्रविरोधियों, नास्तिकों के विनाश का कारण बनेगी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के विकास के लिए दी करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमने गौरवशाली, वैभवशाली, समृद्धशाली भारत का जो सपना देखा था, वह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। हमारे नेता श्रध्देय नेता एमजीआर ने जो काम वर्षो पहले प्रारम्भ किये थे चाहे वो मध्यान भोजन शुरू करने का काम हो, जिसके कारण बच्चे स्कूल में पढ़ने गए, चाहे वो बेटियों के विवाह का काम हो, जिससे उनको शिक्षा जोड़ा गया। बेटियों की पढ़ाई के साथ उनके विवाह की जिम्मेदारी भी सरकार ने ली। श्रीमान नरेंद्र मोदी जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया। हर गरीब को घर देने का अभियान, उज्वला रसोई गैस देने का अभियान, शुद्ध पीने का पानी देने का अभियान, घर-घर में शौचालय बनाने का अभियान चलाकर गरीबों के जीवन में खुशहाली ला दी। मोदी सरकार हर वर्ग के लिये सबका साथ सबका विकास के मंत्र को सार्थक कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में lockdown जैसे निर्णय लेकर कोरोना महामारी को फैलने से रोका है, जल्द हमें वैक्सीन भी मिलेगी।
सागरमाला परियोजना के अंतर्गत इंफ्रास्ट्रेक्टर के डेवलपमेंट के लिए 2 लाख 25 हजार करोड़ रुपए तमिलनाडु को प्रधानमंत्री जी ने दिए हैं। आने वाले समय में एयरपोर्ट, सड़कें अलग ढंग से तमिलनाडु में विकसित होते दिखेंगे। एक साल में 32 हजार 800 करोड़ से अधिक की राशि मोदी सरकार ने तमिलनाडु के विकास के लिए दी है, इतनी राशि कभी यूपीए सरकार ने नहीं दी। तमिलनाडु में 70 हजार करोड़ रुपए की राशि से निर्मित अलग-अलग प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया है। तमिल की गौरवशाली परंपरा जल्लीकट्टू की फिर से प्रारंभ कर दिया गया है।
तमिलनाडु में 11 नए मेडिकल कॉलेज, 12 स्मार्ट शहर, 15 हजार 500 करोड़ का मुद्रा ऋण तमिलनाडु को केन्द्र सरकार ने दिया है। मदुरै में एम्स अस्पताल, तूतीकोरिन में नया बंदरगाह, 7 लाख करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले डिफेंस कॉरिडोर की सौगात भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु की दी है।
कृषि बिल किसानों के हित में है।
प्रधानमंत्री जी ने जो तीन कृषि कानून बनाए हैं, वह कहीं से भी किसान विरोधी नहीं है। किसान भाई चाहें तो अपनी फसल मंडी में बेचें, अगर मंडी के बाहर उसे अच्छे दाम मिल रहे हैं तो वह वहां अपनी फसल वहां बेच सकते हैं, इसमें क्या किसान विरोधी जैसा क्या है? यदि किसान कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिंग कर अपनी फसल को नुकसान की आशंका से बचा लेता है तो इसमें क्या किसान विरोधी क्या है? अगर कोई व्यापारी बिना स्टाक लिमिट के किसानों की ज्यादा फसल रखना चाहे तो इसमें किसान विरोधी क्या है?
कांग्रेस और अन्य पार्टियां किसानों को बरगलाने और भृमित करने का कार्य कर रही हैं, नरेंद्र मोदी जी ने किसानों के कल्याण के लिए जो कार्य किया है, वो किसी अन्य दल ने नही किया। पिछले छह सालों में अनेकों सौगातें प्रधानमंत्री जी ने तमिलनाडु को दी हैं। 45 लाख किसानों को 4400 करोड़ रुपए सीधे उनके खाते में दिए हैं। ग्रामीण सरकारी बैंक व अन्य माध्यमों से 30 हजार करोड़ अलग से किसानों को केन्द्र सरकार ने दिए हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत तमिलनाडु के किसानों के खातों में करोड़ों रुपए डाले हैं।
तमिलनाडु में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा
मध्यप्रदेश में कांग्रेस कहती थी हमारे विधायक भाजपा में गए हैं, उनमें से कोई भी नहीं जीतेगा लेकिन भारी बहुमत से हम जीत कर आ गए। बिहार में सब कह रहे थे भारतीय जनता पार्टी नहीं जीतेगी लेकिन बिहार में ऐतिहासिक विजय भारतीय जनता पार्टी ने प्राप्त की है। हैदराबाद नगर निगम में 12 गुना ज्यादा सीटें जीत कर हम केसीआर की बराबरी में पहुंच गए। मैं दावे के साथ कह रहा हूँ पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उसके बाद तमिलनाडु में भी अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा
तमिलनाडु की महान जनता से आज मैं आह्वान करता हूँ कि ऐसे हमारे आराध्य भगवान मुरूगन का अपमान करने वाले नैतिक रुपए से भ्रष्ट, राष्ट्रविरोधी लोगों को सबक सिखाएं। उखाड़ फेंके इन संस्कृति और धर्म विरोधी तत्वों को और एक बार मौका दे भाजपा और हमारे सहयोगियों को वे विकास की नई इबारत तमिलनाडु में लिखेंगे। हम प्रदेश के विकास मे परिश्रम की पराकाष्ठा कर देंगे और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
नूर की एक किरण जुल्मत पर भारी होगी
रात इनकी ही सही सुबह हमारी होगी




Leave a Reply