राष्ट्र की मजबूती के लिए गहोई समाज भाजपा को जिताएंः नरेंद्र सिंह

वैश्य समाज की प्रेरणा भामाशाह है, अगर वैश्य समाज स्वार्थी होता तो भामाशाह अपना खजाना वीर महाराणा प्रताप के लिए नहीं खोलते। गहोई समाज की एक साख है, एक पहचान है, उस साख और पहचान को बनाए रखना है। आप समाज के व्यापारी बंधु गली-गली में फैल जाएं और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाईये।

यह बात आज चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासम्मेलन की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कही।
उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोहिया बाजार का जो प्रोजेक्ट था उसके लिए मैंने कलेक्टर, कमिश्नर और मुख्य सचिव से बात कर आपका प्रोजेक्ट मुकाम पर पहुंचा दिया है। आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने वैश्य समाज को जो दायित्व सौंपा है, उस दायित्व को निभाने में वैश्य समाज न तो दबाव में आता है और न ही प्रभाव में, वैश्य समाज का मूल स्वभाव भी यही है। यह उपचुनाव एक परीक्षा की घड़ी है, हमें भामाशाह अमरचंद्र बाठिया और आपके समाज के शिखर पुरूष और राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त से प्रेरणा लेनी चाहिए। इन उपचुनावों में ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर और ग्वालियर पूर्व से मुन्नालाल गोयल भाजपा के प्रत्याशी हैं। आपको इनसे कुछ शिकायत है, मैं आपके साथ हूं, इनको समझाउंगा और आपकी शिकायत का निराकरण करूंगा, लेकिन सामने वाली की शिकायतों तो इनसे बड़ी-बड़ी है और उन शिकायतों को आप उजागर भी नहीं कर पाओगे। 
भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं मुन्नालाल गोयल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि आपका यह सेवक आपकी ईमानदारी से सेवा करेगा, मैं कल भी सेवक था और आज भी सेवक हूं और कल भी सेवक रहूंगा। मैं आपके सम्मान के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा। यह शहर आप सबके सहयोग से सफाई के मामले में 59 से 13 नंबर पर आ गया है। आप हम सबके प्रयास से हम इसे प्रथम स्थान पर लाएंगे।
इस अवसर पर गहोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री केके कट्ठल, श्री मुकेश अग्रवाल, रमेश गंधी, डॉ प्रकाश लोहिया, श्री उदय अग्रवाल, श्री चंद्रप्रकाश गुप्ता, श्री अशोक गेंडा, श्री आरके गुप्ता, श्री रामप्रकाश सोनी, श्री राजू सेठ सहित समाज के वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today