-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
राष्ट्रीय स्तर पर मप्र फिंगर प्रिंट ब्यूरो के प्रकरण को तृतीय स्थान
21वीं अखिल भारतीय फिंगर प्रिंट डायरेक्टर्स कॉन्फ्रेस 13-14 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस कान्फ्रेंस में देश के समस्त राज्यों से अपराध अन्वेषण में अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ द्वारा किये गये उत्कृष्ट प्रकरणों की समीक्षा कर अंगुल चिन्ह साक्ष्य के आधार पर निर्णित तीन उत्कृष्ट प्रकरणों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश के जिला श्योपुर के थाना कराहल के अपराध क्रं-20/16 धारा-364,302,201 भादवि एवं धारा-11/19 मध्य प्रदेश डकैती एवं अपहरण प्रभावित क्षेत्र अधिनियम 1981 के प्रकरण में अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ निरीक्षक श्री ओ. पी. बाथम एवं उप निरीक्षक मनीष सिंह भदौरिया द्वारा प्रकरण की जांच कर विशेषज्ञ मत प्रस्तुत किया गया था जिसे तृतीय स्थान प्रदान किया गया है तथा पुरूस्कार स्वरूप रूपये 5000/- की राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।
प्रकरण में आरोपीगणों ने नो मार्च 2016 की रात 21.30 बजे चित्रा मैरिज गार्डन कराहल जिला श्योपुर से आपसी विवाद के कारण अशोक सोलंकी की हत्या करने के आशय से अपहरण किया तथा रात्रि 21:30 बजे से 11 मार्च 2016 के मध्य अशोक सोलंकी की बैरा का जंगल थाना शाहाबाद, राजस्थान में ले जाकर अशोक सोलंकी की हत्या कर लाश को छुपा कर झाड़ियों में फेंककर साक्ष्य विलोपन किया गया था।
इस प्रकरण में प्राप्त बीयर की बोतल का परीक्षण उप निरीक्षक मनीष सिंह भदौरिया द्वारा किया गया तथा परीक्षणोपरांत एक चांस प्रिंट प्राप्त हुआ जिसका मिलान एवं तुलना अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ श्री ओ.पी.बाथम द्वारा संदेहियों/आरोपियों गुडीराम पिता भानु प्रताप, आदित्य पिता सुगनीलाल, कल्लू पिता जनक सिंह तथा राघवेन्द्र पिता जनक सिंह के अंगुल चिन्हों से करने पर बीयर की बोतल पर प्राप्त चांस प्रिट को संदेही/आरोपी गुडी राम पुत्र भानु प्रताप के दाहिने हाथ के अंगुष्ठ चिन्ह से अभिन्न (IDENTICAL) पाया गया।
न्यायालय ने प्रकरण में अंगुल चिन्ह की साक्ष्य को महत्वपूर्ण मानते हुए आरोपी गुडीराम पुत्र भानुप्रताप सिंह राजावत को धारा-302 भादवि में सश्रम आजीवन कारावास एवं7000/ रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने विशेषज्ञ निरीक्षक श्री ओ.पी.बाथम एवं उप निरीक्षक श्री मनीष सिंह भदौरिया के कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक एससीआरबी श्री तरूण नायक ने इन्हें पृथक से पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की है।




Leave a Reply