राष्ट्रीय रूर्बन मिशन की 6वीं राज्य स्तरीय सशक्त समिति की बैठक


छत्तीसगढ़ मुख्य सचिव सुनील कुजूर की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राष्ट्रीय रूर्बन मिशन की 6वीं राज्य स्तरीय सशक्त समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान तीसरे चरण में किए जाने वाले कार्ययोजना की चर्चा की गई। 

राष्ट्रीय रूर्बन मिशन की शुरूवात 2015-16 में की गई। प्रत्येक वर्ष योजना के तहत चिन्हित ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों के समान सुविधा उपलब्ध कराने योजना का संचालन किया जाता है। बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव कृषि श्री के.डी.पी. राव, प्रमुख सचिव कौशल विकास श्रीमती रेणु पिल्ले, सचिव राजस्व श्री एन.के.खाखा, सचिव आदिम जाति कल्याण विभाग श्री डी.डी. सिंह, विशेष सचिव शहरी विकास श्रीमती अलरमेल मंगई डी. सहित जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today