-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्योंटी नहर क्रासिंग के लिए मिली अनुमति
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम के प्रयासों से भू-तल, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर बाण सागर की क्योंटी नहर की 5 स्थानों पर क्रांसिंग की अनुमति प्राप्त हो गई है। क्रांसिंग निर्माण से लंबे समय से सिंचाई से वंचित विंध्य के किसानों के खेतों तक पानी पहुंच पाएगा और इससे उन्हें खेती में भरपूर लाभ प्राप्त होगा। अनुमति प्रदान किए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने केंद्रीय भू-तल, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी जी का आभार व्यक्त किया है।
क्योंटी नहर के लिए 5 स्थानों (चंदेह, अमिलिकी एवं डगडगापुर नहर प्रणाली) पर राष्ट्रीय राजमार्गों को क्रास करने की अनुमति प्रदान की गई है। शीघ्र ही इस कार्य की निविदा आमंत्रण की कार्यवाही कर, कार्य प्रारंभ किया जायेंगा. बाण सागर की क्योंटी नहर की राष्ट्रीय राजमार्गों से क्रासिंग न होने के कारण, विगत कई वर्षों से रीवा जिले के कमांड क्षेत्र की सैकडों एकड भूमि सिंचाई सुविधा से वंचित रही है। इन किसानों को सिंचाई के लिए जल प्राप्त होने से इनकी आय में वृदि्ध होगी एवं किसानों की आय दोगुना करने के संकल्प की पूर्ति की दिशा में सार्थक प्रयास हो पाएगा।
भारत सरकार द्वारा निम्न स्वीकृतियां दी गई हैः–
(1) मनगंवा – हनुमना (NH-07) के ग्राम चंदेह के पास
(2) मनगंवा – हनुमना (NH-07) के ग्राम पलिया के पास
(3) मनगंवा – इलागाबाद (NH-27) के ग्राम परासी के पास
(4) रीवा – मनगंवा (NH-07) के ग्राम रमणी के पास
(5) रीवा – इलाहाबाद (NH-07) के ग्राम मढ़ी के पास




Leave a Reply