-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान से अलंकृत हुए अशोक चक्रधर
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संस्कृति विभाग द्वारा रविंद्र भवन में अखिल भारतीय कवि सम्मलेन आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्री अशोक चक्रधर, नई दिल्ली को राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान 2018 से अलंकृत किया गया।
प्रमुख सचिव, संस्कृति पंकज राग ने श्री चक्रधर को सम्मान प्रदान किया। सम्मान-स्वरूप दो लाख रुपए, शाल और प्रशस्ति-पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर कवि स्वर्गीय प्रदीप जी की बिटिया मितुल प्रदीप भी उपस्थित थी।
सम्मानित कवि श्री अशोक चक्रधर ने कहा कि वे इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त कर गौरव का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने अपनी साहित्यिक यात्रा और मंच पर काव्य पाठ के कुछ संस्मरण भी सुनाए। कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में काव्य प्रेमी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। कवि सम्मेलन में कवि श्री कुंवर बैचेन (गाजियाबाद), सुश्री सरिता शर्मा (नई दिल्ली), श्री अरुण जैमिनी (नई दिल्ली), श्री आशीष अनल (लखीमपुर), श्री सांड नरसिंहपुरी (नरसिंहपुर), सुश्री सरिता कोहेनूर (वारासिवनी), सुश्री अनु सपन (भोपाल), श्री बद्र वास्ती (भोपाल) और श्री संतोष शर्मा ने (विदिशा) काव्य पाठ किया।




Leave a Reply