-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
राष्ट्रीयता के अमृत पुष्प पुस्तक का विमोचन

विद्याभारती के मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री श्री निखिलेश महेश्वरी द्वारा लिखित पुस्तक “राष्ट्रीयता के अमृत पुष्प” का विमोचन श्री कृष्ण गोपाल जी सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्री रामकृष्ण राव विद्या भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष तथा श्री चमू कृष्ण जी शास्त्री राष्ट्रीय संगठन मंत्री संस्कृत भारती के कर कमलों से हुआ।
विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री गोविंद चंद्र महन्तो, श्री अवनीश जी भटनागर अखिल भारतीय महामंत्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री भालचंद्र जी रावले, सहसंगठन मंत्री डॉ आनंद जी राव, मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री तथा पुस्तक के लेखक श्री निखिलेश जी महेश्वरी, प्रांतीय सह संगठन मंत्री श्री अनिल जी अग्रवाल तथा प्रांत प्रमुख डॉ रामकुमार भावसार उपस्थित रहे।
इस पुस्तक का प्रकाशन हिंदी ग्रंथ अकादमी, मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया गया है। इसमें भारत के स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों एवं सेनानियों की जीवन गाथाएं हैं। इस पुस्तक का विमोचन विद्या भारती की केंद्रीय टोली बैठक, गोविंदनगर में किया गया।
कार्यक्रम में विद्या भारती अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्यों एवं देश भर से आए क्षेत्र संगठन मंत्री एवं क्षेत्रीय मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Leave a Reply