राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ग्वालियर प्रवास पर पहुंची तो उनके लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने यहां 19 व्यंजनों का भोज तैयार कराया था। वीवीआईपी में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिवराज मंत्रिमंडल के मंत्रिगण, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर जैसी हस्तियां थीं जिन्होंने नेपाली साग-दालमा संतुला का स्वाद चखा। पढ़िये राष्ट्रपति के स्वागत और भोज में बने व्यंजन की रिपोर्ट।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर पहुंची तो उनका विमानतल पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री चौहान ने आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद वे भोज के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया के निवास महल पहुंचे जहां उनका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। राष्ट्रपति के स्वागत में वहां 19 तरह के व्यंजन बनाए थे जिनमें महाराष्ट्र, उड़ीसा के साथ नेपाली व्यंजन शामिल थे। मुख्य रूप से नेपाली साग से लेकर दालमा संतुला, जीरा मूंग दाल छिलका, पनीर मखाना, भुट्टा किस जैसे व्यंजन डाइनिंग टेबल पर परोसने के लिए रखे गए। यहां उल्लेखनीय है कि सिंधिया परिवार राष्ट्रपति मुर्मु के पहले छह अन्य राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज्ञानी जैल सिंह, शंकरदयाल शर्मा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल का अपने महल में स्वागत कर चुका है।
सिंधिया ने अपने हाथों से परोसा केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने राष्ट्रपति मुर्मु को अपने हाथों से खाना परोसा। उन्हें व्यंजनों की विशेषताएं भी बताईं। बड़ी डाइनिंग टेबल पर सभी वीवीआईपी ने एकसाथ बैठकर खाना खाया। राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा सांसद शेजवलकर, राज्य के मंत्रिगण नरोत्तम मिश्रा, तुलसीराम सिलावट, प्रद्युमन सिंह तोमर भी राष्ट्रपति मुर्मु के साथ खाना खाने वालों शामिल रहे।
नतल पर इन गणमान्य लोगों ने किया स्वागत राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री सिंधिया, प्रदेश के मंत्रिगणों नरोत्तम मिश्र, तुलसीराम सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह, सांसद शेजवलकर और महापौर शोभा सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्थानीय प्रशानिक और पुलिस अफसरों संभागीय आयुक्त दीपक सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल सहित वायुसेना के अधिकारियों ने राष्ट्रपति की अगवानी की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोहा में आयोजित एफआईडीई विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप-2025 में अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हम्पी को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत - 29/12/2025
नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन के लिये सोमवार को शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। शाम 6 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय निकाय उप निर्वाचन के लिये 67.28 प्रतिशत और पंचायत उप निर्वाचन में 65.37 - 29/12/2025
मध्यप्रदेश में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 ( SIR- 2026) के अंतर्गत मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी है। इस क्रम में निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 23 दिस - 29/12/2025
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि एमपी एग्रो राज्य शासन के कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के लिये कार्य करने वाली महत्वपूर्ण एजेन्सी है। उद्यानिकी विभाग द्वारा - 29/12/2025
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने सोमवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में "दो वर्षों की विभागीय उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं" को लेकर - 29/12/2025
Leave a Reply