राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिये छह जानी-मानी हस्तियों को मनोनीत किया है।

राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिये छह जानी-मानी हस्तियों को मनोनीत किया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रहमण्‍यम स्‍वामी, नवजोत सिंह सिद्दू, मुक्केबाज़ मैरीकॉम, पत्रकार स्‍वप्‍न दास गुप्‍ता, आर्थिक विशेषज्ञ नरेन्‍द्र जाधव और मलयालम अभिनेता सुरेश गोपी शामिल हैं।

राज्‍यसभा में 12 सदस्‍य मनोनीत किए जाते हैं। साहित्‍य, विज्ञान, कला और समाज-सेवा तथा खेलों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को इस श्रेणी में राज्‍यसभा के लिए मनोनीत किया जाता है। हालांकि मनोनीत सदस्‍य निर्दलीय होते हैं लेकिन वे हमेशा सरकार के पक्ष में ही वोट देते हैं। एनडीए सरकार राज्‍यसभा में अल्‍पमत में है और इन सदस्‍यों के नामित होने से उसे कुछ राहत जरूर मिलेगी। गीतकार जावेद अख्‍तर रंगमंच कलाकार बी. जयश्री, पत्रकार एच.के. दुआ, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, आर्थिक विशेषज्ञ भालचन्‍द्र मुंगेकर, प्रोफेसर मृणाल मिरी और डॉक्‍टर अशोक गांमुली का कार्यकाल पूरा होने के बाद सात सीट खाली हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today