-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के जीवन का मंचन
जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का सोमवार को जनजातीय संग्रहालय में आयोजन किया गया। जनजातीय सामाजिक मुद्दे श्रेणी की नाटक प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के साक्षी भयड़िया व समूह ने भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के जीवन का मंचन किया।
नाटक में द्रोपदी मुर्मु के जन्म से शिक्षक बनने और उनके सामाजिक कार्यों के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया। इसमें दिखाया गया कि विकट परिस्थितियों व संघर्षों में भी वे पीछे नहीं हटीं और समाज में जागरुकता फैलाते हुए देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनकर मिशाल बनीं। आयोजन में प्रदेश भर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 10 से अधिक विभिन्न विधाओं में हिस्सा लिया। प्रदेश के विभिन्न संभागों में इंदौर संभाग ओवरऑल चैंपियन बना। इसमें विजयी होने वाले विद्यार्थी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2022 को कर्नाटक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य डॉ. पल्लवी जैन गोविल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने विभिन्न प्रस्तुतियां देखीं और प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग संजीव सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर संभागीय उपायुक्त सीमा सोनी भी उपस्थित रहीं।
इन विधाओं में हुई प्रस्तुतियां – एकल व सामूहिक गायन, नाटक, एकल व सामूहिक नृत्य, वाद-विवाद, कविता पाठ, कहानी पाठ, प्रश्नोत्तरी, क्रिएटिव राइटिंग, ट्राइबल कल्चर डिस्पले, ऑन स्पॉट पेंटिंग आदि।




Leave a Reply