-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रायसेन के किसान कल्याण कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा 18 दिसंबर को राज्य में हो रहे किसान कल्याण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। सीएम रायसेन के किसान कल्याण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सीएम ने कहा कि *कलेक्टर इन कार्यक्रमों की पूरी तैयारी युद्ध स्तर पर पूर्ण कर किसानों को सूचना आज ही पहुंचाने का कार्य करें। मुख्यमंत्री चौहान रायसेन में कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसमें लगभग 20,000 के साथ सम्मिलित होंगे। अन्य जिलों में मंत्रियों इन कार्यक्रमों में किसानों को राहत राशि का वितरण करेंगे। इसी तरह के कार्यक्रम ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर भी होंगे। चार स्तरीय विशाल किसान कल्याण कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दिए गए। कुल 35 लाख किसानों को ₹1600 करोड़ की राहत राशि के वितरण के साथ ही पशुपालकों को को भी लाभ प्रदान किए जाएंगे। किसान क्रेडिट कार्ड के वितरण का कार्य भी होगा। कृषि ,ग्रामीण विभाग, राजस्व विभाग विशेष रूप से कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। अन्य विभाग भी सहयोग करेंगे। सीएम ने कहा कार्यक्रम में अधिकतम किसानों को जोड़ने का प्रयास करें।




Leave a Reply