-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रायपुर: रायपुर के कालीबाड़ी चौक में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन किया. पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी. सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा .
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें याद कर नमन कर रहा है। इन दोनों महान विभूतियों ने देश के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के एकीकरण मैं अपनी पूरी शक्ति लगाई और देश को एकजुट किया। श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी। सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के कारण लौह पुरुष कहा जाता है, इसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को आयरन लेडी कहा जाता है। इन दोनों महान विभूतियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज इन दोनों विभूतियों के कार्यों और विचारों को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ,श्री कुलदीप जुनेजा , श्री विकास उपाध्याय और श्री चंद्र देव राय , नगर निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे सहित अनेक पार्षद और जनप्रतिनिधि तथा प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




Leave a Reply