-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
रायपुर: मुख्यमंत्री को कृषि मंत्री ने छग को मिले कृषि कर्मण का पुरस्कार सौंपा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ को मिले कृषि कर्मण के पुरस्कार को सौंपा। इस दौरान प्रदेश के दो प्रगतिशील कृषकों वीरेन्द्र कुमार साहू तथा श्रीमती अदिती कश्यप भी साथ थीं।
मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री और दोनों किसानों को पुरस्कार के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ को मिले कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए हर्ष जताया और पुरस्कार को प्रदेश के अन्नदाता किसानों के नाम समर्पित किया। छत्तीसगढ़ को कृषि कर्मण पुरस्कार के रूप में पांच करोड़ रूपए की राशि, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया है।
ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2 जनवरी को कर्नाटक के तुमकुर में कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया। कृषि मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे ने राज्य की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ को वर्ष 2016-17 में कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 के अंतर्गत सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। कर्नाटक में आयोजित पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री ने प्रदेश के दो प्रगतिशील किसानों धमतरी जिले के अंतर्गत ग्राम बेलौरी के श्री वीरेन्द्र कुमार साहू और विकासखण्ड कवर्धा के अंतर्गत ग्राम पालीगुड़ा के श्रीमती अदिती कश्यप को भी पुरस्कृत किया। पुरस्कार के तौर पर उन्हें दो-दो लाख रूपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री के साथ संचालक कृषि श्री टामन सिंह सोनवानी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Leave a Reply