-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस का रायपुर अधिवेशनः गांधी परिवार की गैर मौजूदगी में स्टियरिंग कमेटी की बैठक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का गैर गांधी परिवार की अध्यक्षता वाला 26 साल बाद आज से शुरू हुए अधिवेशन में सबसे पहले स्टियरिंग कमेटी की बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी नहीं शामिल हुईं। वे आज रायपुर नहीं पहुंचे हैं।
खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व की वर्किंग कमेटी का कार्यकाल खत्म होने के बाद नई कमेटी बनने तक स्टियरिंग कमेटी बनी थी और इसकी रायपुर अधिवेशन के शुरू होते ही पहली बैठक हुई। इसमें अधिवेशन के तमाम मुद्दों पर चर्चा के साथ नई वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों के नामों पर भी विचार होगा। अगर सीडब्ल्यूसी के सदस्य बनाए जाने के लिए सभी नाम पर एकमत राय बनती है तो उस परिस्थिति में चुनाव नहीं होगा, अन्यथा स्टियरिंग कमेटी चुनाव के बारे में विचार करेगी।
खड़गे के दायें-बायें वेणुगोपाल-बंसल
स्टियरिंग कमेटी में अध्यक्ष खड़गे के दायें संगठन प्रभारी महासचिव वेणुगोपाल और बायें तरफ कोषाध्यक्ष पवन बंसल की कुर्सियां लगी थीं। छत्तीसगढ़ प्रभारी पहले वेणुगोपाल के पास वाली सीट पर बैठी थीं लेकिन बाद में उस स्थान पर अंबिका सोनी बैठी। दिग्विजय सिंह बायीं ओर की लाइन में बैठे थे। खड़गे सामने की कुर्सियां कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम के लिए थी जिनमें मेजबानी करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गेहलोत बैठे थे।




Leave a Reply