-
दुनिया
-
सांची विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
-
उज़्बेकिस्तान में कोकन अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव में बाग प्रिंट कला का लहराया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
रानी कमलापति स्टेशन से गुजरेगी IRCTC की स्वदेश दर्शन पर्यटक ट्रेन

मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड) द्वारा स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जो दस नवंबर को इंदौर शहर से पुरी गंगासागर के साथ कामाख्या यात्रा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रानी कमलापति एवं जबलपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे।
9 रातें/10 दिनों की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर एवं कामाख्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को महज रु. 16,950/- प्रति व्यक्ति (स्टैण्डर्ड श्रेणी) का खर्च उठाना होगा। इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित नॉन ए.सी. स्टैण्डर्ड होटल में रात्रि विश्राम/स्नान की सुविधा दी जाएगी। स्थानीय भ्रमण के लिए टूरिस्ट बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी। टिकिट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रूपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा। इस यात्रा में श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का ध्यान रखा जायेगा। कोविड नियमों का पालन होगा।
इस ट्रेन की बुकिंग प्रारम्भ हो चुकी है, इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आई.आर.सी.टी.सी. के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर कार्यालय में निम्नलिखित फ़ोन नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है:-
भोपाल- 9321901862, 8287931656, 9321901861.
इंदौर- 0731-2522200, 8287931723, 9321901866, 8287931656.
जबलपुर- 0761-4010702, 9321901832, 8287931656, 9321901862.
Leave a Reply