-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
राधा बाई के घर पहुँचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को इंदौर में अचानक भागीरथ पूरा में रहने वाली राधा बाई के घर पहुँचे। और उनके घर दोपहर का खाना खाया। मुख्यमंत्री चौहान को राधा बाई ने प्रेम और अपनत्व से खाना परोसा चौहान ने कहा कि इतना स्वादिष्ट भोजन खाकर मेरी आत्मा तृप्त हो गई।
मुख्यमंत्री चौहान ने खाने के दौरान राधा बाई से उनके घर की गुज़र बसर पूछी। राधा बाई ने बताया कि पति मज़दूरी करते हैं और परिवार में एक बेटा और बेटी है। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा पूछे जाने पर राधा बाई ने बेटी को स्टोन की समस्या बतायी चौहान ने कलेक्टर मनीष सिंह को मौक़े पर ही निर्देश दिए के परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण कराए और जो आवश्यक हो, वह इलाज सुनिश्चित करायें। टिन की छत वाले इस कच्चे घर में पहुँचे मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर को शासन की किसी योजना के तहत राधा बाई का पक्का मकान बनाने के भी निर्देश दिए।
राधा बाई ने आज अपनी बेटियों हेमलता और संध्या के साथ मिलकर मुख्यमंत्री जी के लिए खाना बनाया था उन्होंने घर में आलू बटले की सब्ज़ी, दाल चावल और रोटी बनायी थी। साथ में बड़े जतन से हलवा भी बनाया था। सांसद श्री लालवानी और अन्य जनप्रतिनिधि ही इस दौरान उपस्थित थे।




Leave a Reply