रातापानी अभ्यारण्य में भाजपा की योजना बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी की योजना बैठक आज रायसेन जिले के रातापानी अभ्यारण्य में संपन्न हुई। इस बैठक में वर्तमान राजनैतिक और सामाजिक परिस्थितियों तथा भविष्य की चुनौतियों पर चिंतन हुआ। साथ ही जनकल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन में संगठन की भागीदारी पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ।

बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने बताया कि योजना बैठक के दौरान पार्टी के नेतृत्व और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने वर्तमान चुनौतियों पर विचार विमर्श किया और इन चुनौतियों से निपटते हुए समाज कल्याण के कार्यो को विधिवत संपादित करने के लिए योजना पर विचार किया। केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण मध्यप्रदेश में जो सामाजिक बदलाव आए है, उन पर चर्चा करते हुए योजनाओं का और अधिक लाभ सत्ता और संगठन मिलकर कैसे पहुंचाएं, इस पर भी गहन विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन से लेकर पूरे सेवा पखवाडे के दौरान चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष में लिए गए अभियानों पर भी विचार विमर्श हुआ। मुख्य रूप से जनकल्याण की दिशा में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ताओं की साझेदारी के साथ जन जन तक पहुंचाने की योजना ही इस बैठक का मूल उद्देश्य रहा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल जी, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य सत्यनारायण जटिया, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, वीरेन्द्र कुमार खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह, प्रदेश शासन के मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह सहित आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today