-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रातभर बारिश, उमा भारती के बंगले की दीवार गिरने से तीन की मौत
भोपाल में रात भर बारिश हुई। कई निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश के दौरान भोपाल के कमला पार्क क्षेत्र में एक मकान की दीवार गिर गई जिसमें एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। म़ृतकों में दो बच्चे और उनकी मां बताई जाती है। दीवार अज़ीम के घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी । जिस के नीचे अज़ीम की बीवी शुमाइला ओर दो मासूम बच्चियां तंजीम ओर अरीबा उस रात की गोद मे समा चुकी थी जिस की सुबह अब कभी नही होगी । अज़ीम की कमर टूट चुकी जान बाकी थी । इधर दूसरी ओर शहर के टीला जमालपुर से बशशु नामक किशोर के पानी के बहाव में बह जने की ख़बर है ।
इधर कई बस्तियों में बारिश से कई फुट पानी घरों में भर गया। बागमुगालिया स्तिथ पेबल बे कॉलोनी और असनानी पब्लिक स्कूल फिर पानी मे डूबा। आरकेडीएफ कॉलेज द्वारा नाले पर बनाई गई अवैध पुलिया और पिछले कुछ सालों में ड्रेनेज नाले के पूर्व बहाव क्षेत्र पर अतिक्रमण और नाले के रास्ता बदल दिए जाने से बारिश में पानी सड़क पर आ जाता है। इसी के चलते रुचि लाइफ स्केप, 80 फ़ीट रोड पर स्लम एरिया की नई बस्ती भी डूब प्रभावित। पिछली बार हुई तेज़ बारिश में भी भरा था पानी। रहवासियो द्वारा सरकारी अफसरों तक भेजी गई थी सारी सूचना लेकिन आज हुए जलभराव से सरकारी अफसरों द्वारा की गई कार्यवाही सामने है।




Leave a Reply