राज्य शासन की सर्वाधिक लोकप्रिय वेबसाइट पर सोशल मीडिया टूल्स भी उपलब्ध

राज्य शासन की सर्वाधिक लोकप्रिय वेबसाइट www.mpinfo.org के जरिये आमजन तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के लिये लगातार नवाचारी प्रयास किये जा रहे हैं। जनसम्पर्क संचालनालय की इस वेबसाइट में हाल ही में सब्स्क्राइब प्रेस रिलीज आई-कॉन बनाया गया है। इसके माध्यम से पत्रकार और मीडिया-कर्मी के साथ-साथ आम आदमी भी इसे सब्स्क्राइब कर सकते हैं। सब्स्क्राइब करने के बाद यूजर को ई-मेल पर नये समाचार तत्काल प्राप्त होने लगेंगे। इसी के साथ, यह सुविधा अभी पॉप-अप पर भी उपलब्ध है। इससे यूजर को वेबसाइट खोलते ही सब्स्क्राइस करने के लिये पूछा जा रहा है।

जनसम्पर्क विभाग ने सोशल मिडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार के लिये शेयररिंग-टूल का उपयोग शुरू किया है। इसमें वाट्स-अप, फेसबुक, ट्वीटर और गुगल-प्लस के टूल को जोड़ा गया है। इसके माध्यम से नागरिक सीधे जानकारी को शेयर कर सकेंगे। यही नहीं, सभी शासकीय विभाग के सोशल मिडिया एकाउन्ट्स भी एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। इसी के साथ, कलेक्टर-कमिश्नर और पी.आर.ओ. के भी सोशल मिडिया एकाउन्ट्स उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।

जनसम्पर्क विभाग का यू-ट्यूब चैनल लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। इस चैनल को अभी तक 25 हजार लोगों ने सबस्क्राइब किया है। इसमें न्यूज बुलेटिन के माध्यम से ’10 संभाग-10 खबरें’ और ‘जनसम्पर्क खबरें’ उपलब्ध है। वेबसाइट पर ई-कार्नर में ई-न्यूज लेटर, ई-मैगजीन में मध्यप्रदेश संदेश और ई-रोजगार और निर्माण में रोजगार और निर्माण का नया अंक भी तुरंत उपलब्ध करवाया जा रहा है।

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिये जनसम्पर्क विभाग लगातार प्रयासरत है। अब सोशल मीडिया और इन नये नवाचारों के जरिये खबरों और जानकारियों का त्वरित अदान-प्रदान हो रहा है।

जनसम्पर्क विभाग द्वारा www.mpinfo.org और www.dprmp.org पर संचालनालय और जिलों से जारी समाचार सहित अन्य जानकारियाँ उपलब्ध हैं। इसी के साथ, www.newsarch.org. पर पेपर कंटिग रिफरेंस के तौर पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today