-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राज्यसभा चुनाव के मतदान के बाद कोरोना पॉजिटिव निकले भाजपा विधायक सकलेचा
राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान पहुंचे भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा को कोरोना पॉजिटिव निकला है। यह सूचना शनिवार को सुबह जैसे ही राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारों में फैली तो शनिवार को राज्यसभा चुनाव के मतदान, विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष, भाजपा विधायक दल और रात को रात्रिभोज करने वाले मित्रों में हड़कंप मच गया। वहीं, विधानसभा की कोरोना संक्रमण से बचाव की तमाम कोशिशों के दावे भी धरे के धरे रह गए क्योंकि सकलेचा की थर्मल स्क्रीनिंग में यह बात नहीं है।
साथ ही विधायकों से कोरोना पॉजिटिव को लेकर लिए गए घोषणा पत्र भी झूठे साबित हुए। आज भी इस मामले को लेकर कोई गंभीर नहीं है क्योंकि जयप्रकाश अस्पताल या निजी अस्पताल में सकलेचा के संपर्क में आए लोगों में से अधिकांश नहीं पहुंचे हैं। सकलेचा राज्यसभा चुनाव के बाद विधानसभा में ही लाइन में करन सिंह वर्मा, लखन घनघोरिया, संजय उइके और संजय शाह उनके आगे-पीछे थे तो विधायक दल की बैठक में सकलेचा के आगे रामेश्वर शर्मा, विश्वास सारंग,अरविंद भदौरिया बैठे थे। इसी तरह मुख्यमंत्री कक्ष में भीड़ में उनके साथ प्रकाश जावेडकर, कैलाश विजयवर्गीय, आदि भी मौजूद थे।




Leave a Reply