राज्यपाल ने शिवराज को दिलायी मुख्यमंत्री पद की शपथ

राज्यपाल लालजी टंडन ने शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एम.गोपाल रेड्डी ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं सुश्री उमा भारती, भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण के करीब तीन घंटे पहले विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान को दल का नेता चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा देने वाले गोपाल भार्गव ने रखा और कई विधायकों ने समर्थन करते हुए चौहान को अपना नेता चुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today