राज्यपाल टंडन और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दीं दीपावली की शुभकामनाएँ

राज्यपाल लालजी टंडन ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने दीपावली का पर्व गौरवशाली परंपरा अनुसार मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। कमल नाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रदेश की जनता के जीवन में खुशहाली लाए और सभी के सहयोग से मध्यप्रदेश, समृद्ध प्रदेश बने, ऐसी कामना करता हूँ।

लालजी टंडन ने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘प्रकाश पर्व’ दीपावली का त्योहार अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा देता है। यह त्योहार बाहृ जगत को प्रकाशित करने के साथ-साथ अपने अंत:करण को भी प्रेम, भाईचारा और आनंद से आलोकित करने का पावन संदेश देता है। इस त्योहार के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, देशभक्ति और सामाजिक सद्भावना भी सुदृढ़ और सशक्त होती है। श्री लालजी टंडन ने इस मौके पर प्रदेशवासियों के सुखी और समृद्धिपूर्ण जीवन की मंगलकामना की है।

कमल नाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा दीपावली का पर्व संकल्प और निष्ठा का संदेश देता है। यह पर्व स्वच्छता का भी प्रतीक है। मुख्यमत्री ने प्रदेशवासियों का आव्हान किया कि हम सब परम्परा के अनुसार मिल-जुलकर दीपावली मनाएँ। अपने घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो, ऐसा प्रयास करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today