-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राजामाता की पुण्यतिथि पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करेगा महिला मोर्चा
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता राजमाता स्व. विजयराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर 25 जनवरी को भाजपा महिला मोर्चा बूथ स्तर तक आयोजन करेगा। महिला मोर्चा की बैठक में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने इस अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
राजामाता जी की पुण्यतिथि पर महिला मोर्चा द्वारा किए जाने वाले आयोजनों को लेकर मोर्चा की बैठक मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया द्वारा 25 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही सभी जिला एवं मंडल अध्यक्षों को बूथ स्तर तक स्व. राजामाता जी की पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में निर्देशित किया गया। बैठक में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, सुश्री कविता पाटीदार ने उपस्थित मोर्चा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। बैठक में श्रीमती सुषमा जैन, सुश्री सरिता देशपाण्डे, श्रीमती शशि सिन्हो, श्रीमती बिल्किस जहां, श्रीमती शिवमणि मारण, श्रीमती भावना सिंह सहित मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष श्रीमती हंसकुंवर राजपूत ने किया एवं आभार महामंत्री श्रीमती सविता यादव ने माना।




Leave a Reply