-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राजस्थान में कांग्रेस के संकट पर सोनिया गांधी को रिपोर्ट, गहलोत की सहमति से होगी अब बैठक
राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मुखिया को लेकर अशोक गहलोत-सचिन पायलट के बीच खुलकर सामने आए मतभेदों का मामला अब दिल्ली पहुंच गया है। पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन ने सोनिया गांधी को रविवार को जयपुर में हुए घटनाक्रम के बारे में पूरी स्थिति बता दी है और लिखित में रिपोर्ट सौंपी जाएगी। यह जरूर है कि अब विधायक दल की बैठक सीएम अशोक गहलोत के बताए समय व स्थान पर ही बैठक होगी।
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सीएम पद से इस्तीफे और उनके स्थान पर सचिन पायलट या अन्य किसी को कमान सौंपने को लेकर दो दिन से मचा घमासान कांग्रेस हाईकमान तक पहुंच गया है। खड़गे-माकन ने रविवार को विधायक दल की बैठक में गहलोत समर्थक विधायकों के नहीं आने और तीन शर्तों पर अड़े रहने के तथ्यों से सोनिया गांधी को अवगत कराया। हालांकि यह बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने पर्यवेक्षकों से लिखित में अपनी रिपोर्ट देने को कहा है।
सीएम गहलोत या पायलट या कोई और, संशय की स्थिति
कांग्रेस पर आए संकट को लेकर यह जरूर कहा जा रहा है कि फिलहाल राजस्थान विधायक दल बैठक कब और कहां होगी, इसका फैसला सीएम अशोक गहलोत पर छोड़ दिया गया है। उनके बताए समय और स्थान पर ही विधायक दल की बैठक होगी। मगर राजस्थान में सीएम गहलोत ही रहेंगे या पायलट या कोई और इसका फैसला नहीं होने से संशय की स्थिति बनी हुई है। इस मुद्दे पर फैसला लेने में अभी हाईकमान जल्दी कोई फैसला करने के मूड में दिखाई नहीं दे रहा है।




Leave a Reply